मशहूर शख्सियतों के घर व रहन सहन से हर कोई प्रभावित होता है।यह शख्सियतें क्रिकेट से लेकर फिल्म व मॉडलिंग आदि क्षेत्रों की होती हैं, लेकिन अब इनके घरों में रहने के मौके भी मिलने लगे हैं।
लोगों की हसरत होती है कि काश, इनके आलीशान बंगलों में एकदिन बिताने का मौका मिल जाए। मगर अब ऐसे कई सेलिब्रिटी हैं, जिनके भारत में एक नहीं बल्कि कई घर हैं तथा यह लोग पर्यटकों को अपने घरों में 'सशुल्क रुकने' का मौका दे रहे हैं। बताया जाता है कि टीम इंडिया के जाने माने क्रिकेटर युवराज सिंह ने गोवा में अपने लिए के लिए ठहरने की घोषणा की है। यानि दो दिन के लिए क्रिकेटर के तीन-बेडरूम हॉलिडे होम में रखा जा सकता है।
यह मौका 14-16 अक्टूबर के बीच दिया जा रहा है। दो रात ठहरने के लिए प्रति रात का किराया केवल 1,212 रुपए रखा गया है। जबकि म्यूजिक डायरेक्टर विशाल रविजानी के पास अपने घर के अलावा तीन बेडरूम वाला एक आलीशान विला गोवा में है। लिहाजा गोवा वाले विला में किसी होटल की तरह सभी लग्जरी सुविधाएं दी गई हैं। यहां रुकने का किराया 35,000 रुपए प्रति रात है।
शाहरुख का घर भी किराए पर!
इसी तरह बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का दिल्ली वाला बंगला भी शानदार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिनों पहले उन्होंने भी अपने दिल्ली वाले बंगले में लोगों को रहने का मौका दिया था। पेशे से इंटीरियर डिजाइनर व उनकी पत्नी गौरी खान ने इस घर को दोबारा डिजाइन किया है। उन्होंने होम विद ओपन आर्मस कैंपेन के तहत लोगों को यह शानदार मौका दिया है। वहीं खान के नक्शे कदम पर चलते हुए टीवी एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने भी फैन्स के लिए मड आइलैंड वाला घर पर्यटकों के लिये खोल दिया है। इस विला में एक पूल, चार बेडरूम और पांच बाथरूम हैं। मंदिरा बेदी के इस विला में स्टे करने के लिए 50,000 प्रति रात का भुगतान करना पड़ेगा। इससे पहले भी मंदिरा बेदी अपना 16 साल पुराना घर शूटिंग के लिए दे चुकी हैं।