जिस तरह से आर आर आर के नाटू-नाटू गाने और शॉर्ट डॉक्युमेंट्री मूवी द एलिफेंट व्हिस्पर्स की ऑस्कर में धूम रही, ठीक उसी तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी स्टेज पर अपनी दमदार स्पीच से देश को गर्व महसूस कराया। जब दीपिका स्पीच दे रही थीं, तब ऑडिटोरियम में मौजूद लोग उनके लिए तालियां बजा रहे थे। उस समय तो सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बंध रहे थे, लेकिन जैसे वो इंडिया वापस आई, कुछ यूजर्स उनपर निशाना साधने लगे। ऐसा क्यों? आइये आपको बताते हैं।
दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वो पूरे ब्लैक कलर आउटफिट में बला की खूबसूरत लग रही थीं । उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। हालांकि, कुछ लोगों को लगता है कि दीपिका ने विदेशी जमीं पर भारत का नाम रोशन नहीं किया है, बल्कि उन्हें खैरात में ऐसा मौका मिला है।
दीपिका पादुकोण के वीडियो पर एक यूजर ने कॉमेंट किया, बिना वजह हाइप किया हुआ है इसे । एक अन्य यूजर ने लिखा, उसे आरआरआर, साउथ इंडियन और लुई विटन की ब्रांड एंबेसडर होने की वजह से ऑस्कर का मौका मिला है तो कैसा प्राउड। एक और यूजर ने कॉमेंट किया, बकवास.... इसे ऑस्कर मिला है... बेशरम रंग ही दिखा देती वहां भी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण को ऋतिक रोशन संग फाइटर मूवी में देखा जाएगा। उनके पास साउथ एक्टर प्रभास संग भी एक मूवी है। वो आखिरी बार शाहरुख खान की पठान मूवी में नजर आई थीं।