ईडन गाईंस में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने एकतरफा जीत हासिल की। मैच के दौरान एक लम्हा ऐसा भी आया जब यशस्वी जायसवाल को शतक पूरा करने के लिए कप्तान संजू सैमसन फुल सपोर्ट में नजर आए।

जायसवाल अपने दूसरे आईपीएल शतक से सिर्फ इसलिए चूक गए। जब जीत के लिए सिर्फ तीन रन की जरूरत थी, तब केकेआर के स्पिनर सुयश शर्मा ने लेग स्टंप के बाहर गेंद फेंकी, लेकिन संजू सैमसन किसी तरह उस पर बल्ला डालकर डिफेंड करने में कामयाब रहे फिर उन्होंने जायसवाल को अगले ओवर की पहली गेंद पर छक्का मारने का इशारा किया। युवा खिलाड़ी हालांकि छक्के की जगह चौका ही मार पाया और दो रन से अपने शतक से चूक गया।

यशस्वी की दिल खोलकर तारीफ : रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा, 'मुझे कुछ नहीं करना था। बस स्ट्राइक रोटेट करके उसकी बल्लेबाजी देख रहा था, उसे पावरप्ले पसंद है और खुशी है कि उसने इतना शानदार खेला।

चहल लीजैंड हैं: इस मैच में युजवेंद्र चहल ने चार शिकार किए। इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए, अब चहल को लीजैंड कहना चाहिए। हम खुशकिस्मत हैं कि वह हमारी टीम में है। उसे बस बिना कुछ कहे गेंद सौंप दो और वह उनके चेहरे पर मैच फिनिश करने की अपेक्षाओं पर खरा उतरता है।