बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस वक्त चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं. दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर अनुष्का और विराट अब तक चुप हैं, उन्होंने इस मुद्दे पर हां या ना नहीं कहा है. अनुष्का की प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच उनका पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि वह बच्चों के बाद काम नहीं करेंगी. अनुष्का के इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस को चिंता हो रही है कि कहीं उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस एक्टिंग की दुनिया में वापसी तो नहीं कर लेंगी.

अनुष्का छोड़ देंगी एक्टिंग?

अनुष्का ने कहा कि मैं शादी करना चाहती हूं. मुझे बच्चे चाहिए. जब मेरी शादी हो जाएगी और मेरे बच्चे हो जाएंगे तो मैं काम नहीं करूंगी. अनुष्का की ये बात सुनने के बाद फैंस परेशान हो गए हैं. एक यूजर ने लिखा- क्या उन्होंने पहले ही फिल्मों से तौबा कर ली है. मुझे सुई धागा के बाद उनकी कोई फिल्म याद नहीं है. दूसरे ने लिखा- वह इंडस्ट्री से दूर रहकर अपनी लाइफ एन्जॉय कर रही हैं.

अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में नजर आई थीं. जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया. इसके बाद अनुष्का किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं. अब वह स्पॉट ड्रामा फिल्म चकदा एक्सप्रेस से वापसी करने जा रही हैं. उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है.