टिक-टॉक स्टार और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के निधन ने उनके प्रशंसकों और साथियों को हैरान कर दिया। करीब 40 की उम्र के आसपास के ऐसे कई फ़िल्म और टेलीविज़न स्टार्स हैं, जिन्होंने दिल से जुड़ी बीमारियों या किसी अन्य कारण के चलते अपनी जान गंवा दी। अचानक कम उम्र में दुनिया को अलविदा कहते सितारे कई सवाल भी छोड़कर जा रहे हैं। फिटनेस पर पूरा  ध्यान देने के बाद भी इन सितारों की मौत से बड़े और छोटे पर्दे की दुनिया सहमी हुई है। 

सोनाली फोगाट 

Image

सोनाली फोगाट का हाल ही में निधन हो गया । सोनाली एक भाजपा नेता और टिक टॉक पर अपने वीडियोज के लिए जानी जाती थीं। सोनाली ने वाइल्ड कार्ड के रूप में बिग बॉस 14 में प्रवेश किया और 34 दिनों तक घर में रहीं। सोनाली 42 साल की थीं और गोवा में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनके निधन ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। 

सिद्धार्थ शुक्ला 

Image

यह विश्वास करना अभी भी मुश्किल है कि सिद्धार्थ शुक्ला हमारे बीच नहीं रहे। अभिनेता का पिछले साल सितंबर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन ने सभी को स्तब्ध कर दिया और उनके प्रशंसकों को तो अभी तक इस दुखद खबर से उबरना बाकी है। 

प्रत्युषा बनर्जी 

Image

प्रत्युषा बनर्जी को बालिका वधू में बड़ी आनंदी का किरदार निभाने से प्रसिद्धी मिली थी,प्रत्युषा सीरियल में मुख्य भूमिका में थी। उन्होंने बिग बॉस सीजन 7 में भाग लिया, लेकिन 63 वें दिन बाहर हो गई। 2016 में, 24 साल की उम्र में, प्रत्युषा ने सुसाइड कर लिया था, वे अपने ही घर में मृत पाई गई थीं। 

अबीर गोस्वामी 

Abir Goswami - Wikipedia

अबीर गोस्वामी को कुसुम, यहां मैं घर घर खेली, प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यार जैसे टेलीविजन शो और लक्ष्य, खाकी, अग्ली, द लीजेंड ऑफ भगत सिंह जैसी बॉलीवुड फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। मई 2013 के अंत में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय 37 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई थी। 

आरती अग्रवाल 

आरती अग्रवाल एक जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री थीं और उन्होंने 16 साल की उम्र में 'पागलपन' से डेब्यू किया था। उन्होंने मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम किया और 6 जून, 2015 को 31 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। डेढ़ महीने पहले ही आरती ने लिपोसक्शन सर्जरी करवाई थी उसके बाद से ही आरती कई हेल्थ इशूज़ और सांस लेने में तकलीफ से पीड़ित थीं। 

राज कौशल 

Image

राज कौशल का पिछले साल निधन हो गया था। प्रसिद्ध भारतीय निर्देशक, निर्माता और स्टंट निर्देशक को 1990 और 2000 के दशक में बॉलीवुड में अपने काम के लिए जाना जाता है, उनकी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी की हस्ती मंदिरा बेदी से हुई थी, दोनों का एक बेटा भी है। 30 जून 2021 को 50 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। 

अमित मिस्त्री 

अमित मिस्त्री एक प्रसिद्ध थिएटर, टीवी और फिल्म अभिनेता थे, जिन्हें गुजराती थिएटर के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों जैसे शोर इन द सिटी, सात फेरों की हेरा फेरी, दफा 420 और हाल ही में ओटीटी शो बंदिश में उनके काम के लिए जाना जाता है।  इस साल की शुरुआत में हृदय संबंधी समस्याओं के कारण 47 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।