भोपाल: राज्य के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव अशोक वर्णमाल ने स्टेट हज कमेटी के गठन की अधिसूचना जारी कर दी। इस बारह सदस्यीय कमेटी में एक विधायक एवं चार पार्षद भी सदस्य बनाये गये हैं।

कमेटी में भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद, जावरा जिला रतलाम के पार्षद इरशाद मेव, बसारी दरवाजा खटकेयाना मोहल्ला जिला छतरपुर के पार्षद बिलाल अली, पिछोर महसील डबरा जिला ग्वालियर के पार्षद इरफान खान, नसरुल्लागंज जिला सीहोर की पार्षद श्रीमती शबाना अंजुम, नयापुरा जिला भिण्ड के काजी फुरकान, वीर सावरकर नगर जिला इंदौर के हैदरअली महूवाला, मंगल नगर जिला कटनी के एडवोकेट मेहमूद खान, बैरसिया रोड भोपाल के आमिर बक्श, नोलखा मार्ग जिला श्योपुर के रफत वारसी, रामपुर जिला जबलपुर की कुमारी रोजेना कुरैशी एवं बैढऩ जिला सिंगरौली के जम्मू बेग सदस्य बनाये गये हैं।