छत्तीसगढ़ के रायपुर से लगभग 350 किलोमीटर उत्तर पूर्व में जशपुर जिले के सुदूर पंडारपाध गाँव से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां पर एक आठ वर्षीय लड़के ने कोबरा सांप को अपने हाथ में लपेटकर काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
यहां पर सोमवार को दीपक अपने घर के पीछे खेल रहा था ठीक उसी समय कोबरा ने दीपक को डस लिया। दीपक ने कहा, “सांप मेरे हाथ में लिपट गया और मुझे डस लिया। मुझे बड़ी पीड़ा हो रही थी। जैसा कि जब मैंने इसे हिलाने की कोशिश की तो ये हिला भी नहीं, मैंने बड़ी मुश्किल से इसे दो बार काटा। यह सब एक फ्लैश में हुआ। ”
घटना के बाद दीपक को परिजन पास के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ने कहा, "उसे तत्काल एंटी वीनम दिया गया और पूरे दिन निगरानी में रखा गया और हालत न बिगड़ने पर उसे छुट्टी दे दी गई।"
माना जाता है कि ऐसे मामले दुर्लभ हैं। विषेशज्ञों के मुताबिक जशपुर एक आदिवासी जिला है, जिसे नागलोक (नागों का निवास) के नाम से भी जाना जाता है, यहां सांपों की 200 से अधिक प्रजातियां हैं फिर भी कभी ऐसा अजीबोगरीब मामला कभी सामने नहीं आया।