मध्यप्रदेश के गुना में राष्ट्रगान के बाद 'भारत माता की जय' बोलने पर विवाद खड़ा हो गया है। गुना के क्राइस्ट सीनियर सेकंडरी स्कूल में एक छात्र को भारत माता की जय बोलने पर 4 घंटे फर्श पर बैठने की सज़ा दी गई। इतना ही नहीं छात्र को कॉलर से पकड़कर प्रिसीपल के पास ले जाया गया और उसे ये भी कहा गया दिस वीहेवियर डू एट योर होम। क्लास टीचर ने कहा तुम हमारा नाम डुबो रहे हो। अब तुम पूरे दिन ज़मीन पर बैठोगे। स्कूल के छात्र के साथ इस तरह के पक्षपात पूर्ण रवैये को लेकर बवाल खड़ा हो गया है।
मामले ने अब पूरी तरह से सियासी रंग ले लिया है। हिंदू संगठनों ने इसे लेकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ़ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पेरेन्टस ने भी स्कूल प्रबंधन को आड़े हाथों लेते हुए मोर्चा खोल दिया। मामले को लेकर इतना बवाल मचा कि स्कूल को लिखित में रोज प्रार्थना सभा में "भारत माता की जय" कराने का आश्वासन देना पड़ा।
बच्चे का अपराध सिर्फ इतना सा था, कि उसने राष्ट्र गान जन-गण-मन के बाद भारत माता की जय बोल दिया। तो क्या सच में स्कूलों में भारत माता की जय बोला जाना क्या इतना बड़ा अपराध है, राष्ट्रभक्ति से इतनी नफरत क्यों ?