शाहरुख खान की 'पठान' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। शाहरुख के साथ यशराज फिल्म्स ने 'पठान' की कास्ट का टीजर दिखाया। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। शाहरुख ने एक टीजर पोस्ट करते हुए लिखा.., 'मुझे पता है, बहुत देर हो चुकी है, लेकिन आपको तारीख याद है। 'पठान' का समय शुरू हो गया है। 25 जनवरी को सिनेमाघरों में मिलते हैं।'
'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की भी अहम भूमिका है। टीजर में जॉन और दीपिका की एक झलक नजर आ रही है। टीजर में जॉन कहते हैं, ''हमारे देश में हम धर्म या जाति के हिसाब से नाम देते हैं, लेकिन उनके पास इनमें से कुछ भी नहीं था.''

इसके बाद दीपिका कहती हैं, ''उनके पास नाम के लिए कुछ नहीं था l एक ही था... एक देश-भारत।' फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं।
इस फिल्म के मौके पर पहली बार शाहरुख और जॉन की जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी। इसमें सलमान खान भी अहम भूमिका निभाएंगे।