भोपाल: राज्य सरकार क्षेत्रीय नागरिकों की सुविधा के लिये जबलपुर संभाग के बालाघाट जिले में परसवाड़ा नाम से नया उपखण्ड यानि सब डिविजन बनाने जा रही है। यह उपखण्ड वर्तमान सब डिविजन बैहर को तोडक़र बनाया जा रहा है। परसवाड़ा उपखण्ड में तहसील परसवाड़ा के पटवारी हल्का नंबर 1 से 57 शामिल होंगे तथा इसका मुख्यालय भी परसवाड़ा रहेगा।

नया उपखण्ड बनने पर बैहर उपखण्ड में तहसील बैहर के पटवारी हल्का नंबर 1 से 50 एवं तहसील बिरसा के पटवारी हल्का नंबर 1 से 69, इस प्रकार कुल 119 पटवारी हल्के शामिल रहेंगे। अगामी 11 दिसम्बर के बाद परसवाड़ा उपखण्ड मूर्त रुप ले लेगा।