शाहरुख खान की लाडली बेटी साना फिल्मों से अभी बहुत दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया | पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उनकी पॉपुलैरिटी अभी से काफी ज्यादा है। किंग खान की बेटी अक्सर ही अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से फैंस का दिल जीतती रहती हैं। चाहे कोई भी आउटफिट हो, सुहाना हर ड्रेस में परफेक्ट हैं।
उनकी ड्रेस के साथ ही मेकअप लुक्स की काफी तारीफ होती है। आज बॉलीवुड की दिग्गज डायरेक्टर जोया अख्तर का जन्मदिन है और ऐसे में सुहाना ने उनके लिए यूनिक बर्थ डे मेसेज शेयर किया है। जानकारी के लिए बता दें कि ऐसी चर्चा है कि किंग खान की यह लाडली जोया अख्तर की ही फिल्म 'द आर्चीज प्रिटी सून' से डेब्यू करने वाली हैं। सुहाना ने जोया अख्तर के लिए स्वीट बर्थ डे मेसेज लिखा है, जिसे पढ़कर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। सुहाना ने जोया की ब्लैक एंड व्हाइट में फोटो शेयर की और इसे कैप्शन दिया, 'हैप्पी बर्थडे जोया अख्तर। हमारे साथ बनाए रखने के लिए शुक्रिया।
आपको बहुत सारा प्यार।' सुहाना खान की डेब्यू फिल्म 'द आचीज' लोकप्रिय इंटरनेशनल कॉमिक्स 'आर्चीज' का हिंदी अडॉप्शन है। सुहाना के अलावा इस फिल्म में युवराज मेंडा, वेदांग रैना, अदिति डॉट और मिहिर आहूजा भी होंगे। द आर्चीज की कहानी एग्लोइंडियन कम्युनिटी की थीम पर आधारित होगी, जो कि फिल्म में कुछ दोस्तों के जरिये दिखाई जाएगी।