अंजलि… मैं तुम्हें भूल जाऊं ये हो नहीं सकता और तुम मुझे भूल जाओ, ये मैं होने नहीं दूंगा’। अभिनेता सुनील शेट्टी ने बुधवार को 'धड़कन' फिल्म की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को खास अंदाज में बर्थडे विश कर इस चर्चित डायलॉग की फिर याद दिला दी। सुनील शेट्टी ने अपने खास अंदाज में न सिर्फ शिल्पा को विश किया बल्कि शिल्पा को उनकी भूल का अहसास भी कर दिया।
सुनील शेट्टी ने ट्विटर पर शिल्पा के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा- अंजलि मैं तुम्हारा birthday भूल जाऊं ये हो नहीं सकता, पर तुम मेरा birthday भूल जाओ ये हो सकता है !! Happy Birthday Superfit Shetty-girl
अंजलि मैं तुम्हारा birthday भूल जाऊं ये हो नहीं सकता, पर तुम मेरा birthday भूल जाओ ये हो सकता है !! Happy Birthday Superfit Shetty-girl ❤️ @TheShilpaShetty pic.twitter.com/dcwCozj9id
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) June 8, 2022
बर्थडे विश के साथ ही सुनील शेट्टी ने शिल्पा की फिटनेस की भी तारीफ की। शिल्पा के साथ 'धड़कन' फिल्म में सुनील शेट्टी के किरदार 'देव' को बेहद पसंद किया गया था। सुनील और शिल्पा के फ़िल्मी करियर की यह मेगाहिट मूवी थी।
गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्हें बर्थडे विश करने का सिलसिला चल रहा है। कई बड़े स्टार्स ने उन्हें जन्मदिम पर शुभकामनाएं दी हैं।