बॉलीवुड के खिलाफ बायकॉट ट्रेंड को लेकर एक्टर सुनील शेट्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप करने को कहा है। सुनील शेट्टी ने कहा कि बॉलीवुड से बायकॉट का टैग हटाया जाना बहुत जरूरी है ताकि इसकी खराब हुई इमेज को सुधारा जा सके।
दरअसल दरअसल उत्तर प्रदेश में बन रही फिल्म सिटी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही बॉलीवुड की कई हस्तियों से मुलाकात थी की, जिसमें सुनील शेट्टी, सुभाष घई, जैकी श्रॉफ, सोनू निगम और बोनी कपूर समेत मौजूद थे। इसी दौरान सुनील शेट्टी ने योगी आदित्यनाथ से गुजारिश की कि वह बॉलीवुड के खिलाफ बायकॉट ट्रेंड को खत्म करने में उनकी मदद करें।
सुनील शेट्टी ने योगी आदित्यनथ से कहा कि बॉलीवुड पर लगे बायकॉट के कलंक को मिटाने और इंडस्ट्री की छवि सुधारने में मदद करें। सुनील शेट्टी ने कहा कि टोकरी में एक सेब सड़ा हुआ हो सकता है, पर 99 पर्सेंट बॉलीवुड ड्रग्स नहीं लेता।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बॉलीवुड को लेकर सोशल मीडिया पर नकारात्मक लहर दिखाई दे रही है। साल 2022 में आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' के बॉयकॉट को लेकर ट्रेंड चला था तो अभी शाहरुख़ खान की पठान के बॉयकॉट से लेकर विवाद चल रहा है।