हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली फिल्म निर्माता गुरुदत्त की आज 58वीं डेथ एनिवर्सरी है। इस अवसर पर बॉलीवुड फिल्म निर्माता आर बाल्की ने 'Chup' का टीज़र जारी कर उन्हें एक अनूठी श्रद्धांजलि दी है। इस फ़िल्म के ज़रिये सनी देओल ने ज़बरदस्त वापसी की हैं।
फिल्म का टीजर शुरू होता है दुलकर सलमान से जो अपना क्राफ्ट दिखाते हुए पेपर काटकर फूल बना रहे हैं और साथ में "Happy Birthday" गुनगुना रहे हैं।
टीजर में दुलकर 'कागज के फूल' तैयार कर रहे हैं, टीजर को पूरा देखने पर पता चलता है कि यह गुरुदत्त की एक कल्ट क्लासिक फिल्म का टाइटल भी है। 'कागज के फूल' फिल्म में गुरुदत्त के साथ वहीदा रहमान मुख्य किरदार में थीं।
इस टीजर में जिस धुन पर दुलकर "Happy Birthday" गा रहे हैं। वो इसी फिल्म के एक बेहद पॉपुलर गाने 'वक्त ने किया क्या हसीं सितम' की धुन है। यही गाना टीजर खत्म होते समय भी सुनाई देता है।
बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार्स में से एक सनी देओल की झलक भी इस टीजर में नजर आई है। लेकिन टीजर पर आये कमेंट्स बता रहे हैं कि फैन्स उनकी ज़बरदस्त वापसी से बहुत खुश हैं। सनी देओल काफी समय से एक्टिंग में अपनी वापसी के लिए काफी तैयारी कर रहे हैं।