आर बाल्की के निर्देशन में बनी फ़िल्म चुप में सनी देओल, दुलकर सलमान, पूजा भट्ट और श्रेया धनवंतरी दिखाई देने वाले हैं। फ़िल्म एक साइकोपैथ थ्रिलर फ़िल्म है, जो 23 सितंबर, 2022 को रिलीज़ होने जा रही है।
 
आर बाल्की की चुप: द रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट के साथ बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपना कमबैक भी कर रहे हैं। एक ओर जहां सनी देओल के लिए आर बाल्कि के साथ पहली बार काम करना बहुत एक्साइटिंग रहा वहीं निर्देशक के लिए भी यह काफ़ी अच्छा साबित हुआ । साथ ही सनी ने कहा है, कि मात्र  45 दिनों के भीतर ही उन्होंने इस फ़िल्म की शूटिंग पूरी की है।

सनी ने कहा कि, “बाल्की सर के साथ काम करने का यह मेरा पहला मौका है । वह बड़े विजन के साथ काफी प्रोफ़ेशनल हैं। वो जानते हैं कि उन्हें क्या चाहिए और वे अपने काम के साथ बहुत सटीक हैं, और यही वजह है कि हमने केवल 45 दिनों के भीतर शूटिंग पूरी की। उनके और पूरी टीम के साथ काम करना बहुत खुशी की बात थी। यह हमारे लिए बहुत ही आसान रहा।”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

निर्देशक आर बाल्की काम के प्रति अपने मैथड दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं और चुप भी थ्रिलर फॉर्मेट में उनकी पहली फिल्म है। फिल्म के पावर-पैक कास्ट में सनी देओल, साउथ सिनेमा सुपरस्टार दुलकर सलमान, श्रेया धनवंतरी भी हैं, जिन्होंने स्कैम: 1992 के साथ खुद की एक पहचान बनाई और पूजा भट्ट, जिन्होंने हाल ही में बॉम्बे बेगम के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की है। 

यह फिल्म आर बाल्की के निर्देशन में होप प्रोडक्शन और राकेश झुनझुनवाला द्वारा निर्मित है। कुछ साल पहले जिस कहानी पर उन्होंने काम करना शुरू किया था,  इस फिल्म को खुद आर बाल्की ने लिखा है। पटकथा और संवाद आर बाल्की, समीक्षक-लेखक राजा सेन और ऋषि विरमानी सह लेखकों द्वारा लिखे गए हैं।

डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज) फिल्म के प्रस्तुत करता हैं और ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन पेन मरुधर द्वारा किया जा रहा है। फोटोग्राफी के निर्देशक विशाल सिन्हा हैं और संगीत निर्देशक अमित त्रिवेदी, स्नेहा खानविलकर और अमन पंत हैं। प्रणब कपाड़िया और अनिरुद्ध शर्मा फिल्म के सह-निर्माता हैं। संगीत सारेगामापा पर है । यह फिल्म 23 सितंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।