सनी लियोनी ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें वह बोल्ड पोज देती नजर आ रही हैं। जिसमें सनी लियोनी ने ब्लैक कलर की मोनोकिनी पहनी हुई है। इसके अलावा उन्होंने गॉगल्स पहने हुए हैं और स्विमिंग पूल के पास बोल्ड पोज दे रही हैं। सनी लियोनी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'किसी को नाश्ता चाहिए?' इसके अलावा उन्होंने कई लोगों को टैग भी किया है। 

दिल वाले इमोजी के साथ किया कमेंट -

सनी लियोनी के पति ने फोटो पर एक दिल का इमोजी शेयर किया। वहीं कई फैंस ने तस्वीरों पर खूबसूरत, सो स्वीट, बेस्ट प्रोफाइल, स्वीट सनी जैसे कमेंट किए हैं। सनी लियोनी की तस्वीरों को कई अब तक लाइक्स मिल चुके हैं।

मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं सनी-

गौरतलब है कि सनी लियोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। सनी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। अब वह जल्द ही साउथ की फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में उनकी फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है।