बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिटनेस को लेकर काफी सचेत रहते हैं। किसी न किसी तरह से सभी खुद को फिट रखने की कोशिश करते हैं, कोई कई KM की लंबी वॉक करता है, तो कोई फिट रहने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाता है। पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट और डाइट पर काफ़ी ध्यान देती हैं।
आजकल वह ललित मोदी के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती और फिटनेस को देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। वे खुद को फिट रखने के लिए जिम में खूब पसीना बहाती हैं। सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन एक्सरसाइज करते हुए वीडियो अपलोड करती रहती हैं। तो जानिए खुद को फिट रखने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करती हैं सुष्मिता..!
सुष्मिता सेन अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिंग जिमनास्टिक करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। ऐसा करने से मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है और शरीर की फिटनेस भी बढ़ती है। इसके लिए शरीर में बहुत अधिक लचीलेपन की आवश्यकता होती है, लेकिन आप इसे बिना प्रशिक्षण के नहीं कर सकते है।
एक्ट्रेस स्वस्थ रहने के लिए शीर्षासन का भी सहारा लेती हैं। शीर्षासन मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है। यह आसन सुष्मिता के दिनचर्या में शामिल हैं। शीर्षासन करने से आपका शरीर मजबूत बनता है।
सुष्मिता सेन अपने वर्कआउट में मेडिसिन बॉल प्लैंक को भी शामिल करती हैं। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जो शरीर को बैलेंस करती है और एनर्जी को भी बरकरार रखती है। इसके अलावा उन्हें किक बॉक्सिंग करना भी पसंद है।
सुष्मिता को स्विमिंग का भी शौक है। स्विमिंग एक कार्डियो एक्सरसाइज है जो अधिकतम कैलोरी बर्न करती है। इसे करने से पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है और वजन भी संतुलित रहता है।
इसके अलावा सामान्य पुशअप्स करने के साथ-साथ सुष्मिता एक बॉल पर पुशअप्स भी करती हैं। बॉल पर पुशअप्स करने से पूरा शरीर फिट रहता है। वह इन दोनों एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करती हैं।
वहीं सुष्मिता अपने खान-पान का भी खास ख्याल रखती हैं। सुष्मिता अपने दिन की शुरुआत सुबह एक कप अदरक की चाय के साथ करती हैं, उसके बाद सुबह 10 बजे एक गिलास सब्जी के रस के साथ 3 अंडे या दलिया और एक मुट्ठी बादाम का सेवन करती हैं।
उसके बाद लंच में वह चावल, दाल, सब्जियां और चिकन या मछली खाना पसंद करती हैं। शाम के नाश्ते के लिए, वह एक वेज सैंडविच या इडली या एक कप कॉफी के साथ एक कटोरी उपमा पसंद करती हैं। इस तरह से एक्सरसाइज़ और संतुलित आहार लेकर सुष्मिता खुद को फिट रखती हैं।