MP News: ग्वालियर में सोमवार 17 मार्च की सुबह एक बड़ी घटना सामने आई। जहां परिवहन विभाग के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) धर्मवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में पाया गया। मृतक धर्मवीर सिंह ग्वालियर परिवहन विभाग में उड़नदस्ता प्रभारी के पद पर कार्यरत थे और छह महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे।
पुलिस को घटना की जानकारी सुबह 10 बजे मिली, जिसके बाद कंपू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि धर्मवीर सिंह का शव शिवपुरी लिंक रोड स्थित उनके घर में मिला। उसके शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए तथा कमरा भी सामान्य स्थिति में ही था। पुलिस ने घटना की कई पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें, कि धर्मवीर सिंह का नाम पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा से भी जुड़ा। सौरभ शर्मा पर लोकायुक्त और आयकर विभाग ने छापेमारी की थी और वह फिलहाल जेल में हैं। कुछ लोग धर्मवीर सिंह की मौत को सौरभ शर्मा मामले से जोड़ रहे हैं, हालांकि पुलिस अभी इस पहलू पर भी जांच कर रही है।
पुलिस को जानकारी मिली है कि धर्मवीर सिंह शराब पीने का आदी था। उनके ड्राइवर उदित नारायण ने बताया कि उन्हें चाय देकर वह रात करीब 11 बजे कमरे में सोने चला गया और सुबह छह बजे जब उसकी नींद खुली तो धर्मवीर सिंह का बेसुध पड़े मिले। उदित ने अनुमान लगाया कि उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी मृत्यु अत्यधिक शराब पीने से हुई या किसी अन्य कारण से।
धर्मवीर सिंह के पड़ोसियों ने बताया कि उनके घर के नौकर ने सुबह करीब साढ़े छह बजे उन्हें बताया कि साहब नहीं उठ रहे हैं और कोई प्रतिक्रिया भी नहीं कर रहे हैं। जब वह धर्मवीर सिंह से मिलने गए तो उन्होंने देखा कि वह एक हाथ सिर पर रखे हुए लेटे हुए हैं और उनका शरीर अकड़ा हुआ है, जिससे यह अनुमान लगाया गया कि उनकी मृत्यु तीन से चार घंटे पहले हुई होगी।
पड़ोसी ने बताया कि धर्मवीर सिंह की टीम रोज उन्हें लेने आती थी, लेकिन उस दिन कोई नहीं आया। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों और परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। एक घंटे के भीतर अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और धर्मवीर सिंह की मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।