बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने शादी कर ली है। समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद संग उन्होंने कोर्ट मैरिज की है। स्वरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्रोटेस्ट के दौरान दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी। बता दें कि प्रोटेस्ट के दौरान ही दोनों ने पहली बार एक साथ सेल्फी फोटो भी ली थी। इसके बाद फहद ने उन्हें अपनी बहन की शादी में इनवाइट भी किया था। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती का सिलसिला शुरू हो गया था।
वीडियो शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा, ''कभी-कभी आप किसी ऐसी चीज के लिए दूर-दूर तक खोज करते हैं जो आपके ठीक बगल में होती है। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली और फिर हमने एक दूसरे को पाया। मेरे दिल में आपका स्वागत है फहाद अहमद। थोड़ी अराजक हूं, लेकिन तुम्हारी हूं!''