बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के युवा नेता फहद जिरार अहमद के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। उन्होंने गुरुवार को अचानक कोर्ट मैरिज करने का ऐलान कर फैंस को चौंका दिया। स्वरा और फहद की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हैं। इसी बीच स्वरा भास्कर का एक पुराना ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने फहद को 'भाई' कहकर बर्थडे विश किया था।


स्वरा भास्कर की शादी को कुछ ही घंटे हुए हैं। इसी बीच उनका ये पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो ज्यादा पुराना नहीं बल्कि इसी महीने की 2 फरवरी का है। स्वरा ने फहद अहमद के साथ अपनी एक फोटो शेयर की और मजाक में इसे कैप्शन दिया, 'हैप्पी बर्थडे फहद मियां। भाई का कॉन्फिडेंस बरकरार रहे। खुश और व्यस्त रहें। तुम बूढ़े हो रहे हो, अब शादी कर लो। एक महान जन्मदिन है और इस साल।
फहद अहमद से शादी के बाद स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह फहद के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, 'कभी-कभी जिसे आप दूर तक ढूंढते हैं, वह आपके आसपास ही होता है। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन पहले हमें दोस्ती मिली और फिर हमने एक-दूसरे को पाया। मेरे दिल में आपका स्वागत है फहाद ज़िरार अहमद। यहां बहुत शोर है, लेकिन यह आपका है।
इसी के साथ स्वरा ने एक ट्वीट भी साझा किया है, उन्होंने लिखा है- परिवार और दोस्तों जैसे परिवार के प्यार से समर्थन और खुशी पाकर धन्य हूं! अपनी मां की साड़ी पहनी और उनके जेवर.. पहने
@FahadZirarAhmad  रंग पहनें :) और हमने #SpecialMarriageAct के तहत पंजीकरण कराया
अब शहनाई वाली शादी की तैयारी के लिए ♥️✨  @theUdayB

स्वरा भास्कर ने जनवरी में एक पोस्ट शेयर करते हुए 'मिस्ट्री मैन' का परिचय फैन्स को दिया था। दरअसल, यह कोई और नहीं बल्कि उनके पति फहद अहमद हैं। इससे पहले स्वरा भास्कर के राइटर हिमांशु शर्मा के साथ रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की मुलाकात फिल्म 'रांझना' के सेट पर हुई थी। कहा जाता है कि स्वरा और हिमांशु ने 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। इसके बाद साल 2019 में आपसी सहमति से स्वरा और हिमांशु का ब्रेकअप हो गया।