हाल ही में 'बाहुबली' एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और 'डार्लिंग' फेम विजय वर्मा का कथित किसिंग वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद से ही दोनों के तथाकथित अफेयर को लेकर अफवाहों का बाज़ार गर्म है। मीडिया रिपोर्टों में यह दावा करते हुए दिखाया गया कि दोनों गोवा में नए साल के जश्न के दौरान एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।
अब इसी बीच मीडिया के गलियारे में ये खबर उड़मने लगी बहै, कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का अफेयर चल रहा है और बॉलीवुड को एक नई जोड़ी मिल गई है। अब इस वीडियो और रिलेशनशिप की खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो कोई और नहीं बल्कि ये दो सितारे ही बता सकते हैं। लेकिन दोनों सितारों के फैन्स इस बात को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अलावा इसके फैंन्स ये भी जानना चाहते हैं, कि आखिर इनके प्यार की शुरुआत कैसे हुई।
इस कथित किसिंग वीडियो पर अभी तक तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। दोनों ने इसे न तो फेक बताया है और न ही अफेयर की खबरों की पुष्टि की है। दोनों की पहली मुलाकात गोवा में नहीं बल्कि अपकमिंग प्रोजेक्ट के सिलसिले में हुई थी। दोनों जल्द ही सुजॉय घोष की पॉपुलर सीरीज में नजर आएंगे।
सूत्रों से पता चला है, कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा सुजॉय घोष की लस्ट स्टोरीज 2 में नजर आएंगे। दोनों की मुलाकात इसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में हुई थी। दोनों ने एक दूसरे के काम की तारीफ की। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने बांद्रा के महबूब स्टूडियो में छह दिनों तक शूटिंग की और फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की पहली मुलाकात लस्ट स्टोरीज 2 के सेट से पहले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में हुई थी। जहां कार्तिक आर्यन, अंगद बेदी और नेहा धूपिया से लेकर तमाम बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की।
बॉम्बे टॉकीज ने साल 2013 में लस्ट स्टोरीज सीरीज की शुरुआत की थी। फिर 2018 में लस्ट स्टोरीज आई जिसमें राधिका आप्टे, कियारा आडवाणी, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर ने अभिनय किया, जिसे अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर ने प्रोड्यूस किया।
अब लस्ट स्टोरीज 2 का निर्देशन सुजॉय घोष, आर बाल्की, अमित रवींद्रनाथ शर्मा और कोंकणा सेन शर्मा कर रहे हैं। सुजॉय घोष की कहानी में जहां तमन्ना और विजय नजर आएंगे, वहीं आर बाल्की ने मृणाल ठाकुर, अंगद बेदी और नीना गुप्ता को लिया है।