साउथ और हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शादी करने जा रही हैं। लेकिन ये खबरें महज अफवाह हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने 'बिजनेसमैन पति' को फैंस से मिलवाया है। एक्ट्रेस खुद ही एक मेल के गेटअप में नजर आ रही हैं। तमन्ना भाटिया ने कार्गो स्टाइल पैंट, टी-शर्ट और जैकेट में अपना परिचय दिया।
तमन्ना भाटिया का कहना है कि मीडिया में चल रही बिजनेसमैन हसबैंड के प्रपोजल को स्वीकार करने की बात पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है। अभिनेत्री ने फिलहाल किसी से शादी करने के लिए हां करने की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उनका कहना है, कि अभी उनके पास इसके लिए समय कम है।
अभिनेत्री ने अपना एक वीडियो साझा किया जिसमें वह अपनी मूंछों को घुमाती हैं और अपने बालों में हाथ फेरती हैं। कैप्शन में लिखा है, "मिलिए मेरे बिजनेसमैन पति से।" शादी की खबरें महज अफवाह हैं। मेरी पर्सनल लाइफ स्क्रिप्टेड हो रही है।
तमन्ना भाटिया का कहना है कि मीडिया में चल रही बिजनेसमैन पति के प्रपोजल को स्वीकार करने की बात पूरी तरह से गलत है। एक्ट्रेस ने फिलहाल किसी से शादी नहीं की है। तमन्ना खुद भी शादी की संस्था में विश्वास करती हैं, लेकिन अभी शादी का सही समय नहीं आया है।
निजी जिंदगी, रोमांस और प्यार के बारे में बात करते हुए तमन्ना भाटिया ने कहा, "मैं शादी की संस्था में विश्वास करती हूं, लेकिन अभी मेरे पास अपनी निजी जिंदगी के लिए समय नहीं है। मैं शादी करना चाहती हूं और बच्चे पैदा करना चाहती हूं, लेकिन अभी मैं अपने काम का एंजोय कर रही हूं। मुझे लगता है कि मेरा कार्यस्थल मेरे लिए बहुत आरामदायक जगह है। मैं अपनी एनर्जी का सही जगह इस्तेमाल करना चाहती हूं।
तमन्ना भाटिया ने आगे कहा, "मैं 24 घंटे नहीं, बल्कि 26 घंटे काम करती हूं जैसा कि हर भारतीय घर में देखा जाता है कि माता-पिता चाहते हैं कि बच्चे सही समय पर घर बसाएं, शादी करें। मेरे माता-पिता भी यही चाहते हैं। कि मैं जल्द शादी कर लूं और मेरे भी बच्चे हों। लेकिन क्या करें, मेरे पास अभी अपनी पर्सनल लाइफ के लिए समय है शादी के लिए नहीं।"