बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता हाल ही में एक सड़क हादसे का शिकार हुई थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना उनके वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण हुई..!

उन्होंने तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि आज का दिन बहुत आपदा भरा था, लेकिन सब कुछ ठीक रहा।

उन्होंने लिखा कि इतना कुछ होने  के बाद भी वह महाकाल के दर्शन करने में सफल रहीं। उन्होंने यह भी कहा कि दुर्घटना उनके वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण हुई।

तनुश्री ने बताया कि इस हादसे में उन्हें काफी नुकसान हुआ है और उनके पैरों में टांके लगे हैं। उन्होंने अपने जख्म की ये तस्वीर भी शेयर की है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा- आज का दिन रोमांच से भरा रहा, आखिरकार महाकाल दर्शन के लिए पहुंची। रास्ते में एक अजीबोगरीब हादसा हुआ। ब्रेक फेल होने पर कार टकरा गई। बस कुछ ही टांके आए हैं...जय श्री महाकाल।