बड़े अच्छे लगते हैं ये धरती, ये नदिया, ये रैना और तुम 1967 में आई फ़िल्म बालिका बधू फ़िल्म का ये गीत आज भी लोगों की जुबान पर है लेकिन इस क्लासिक फ़िल्म को हम तक पहुंचाने वाले प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तरुण मजूमदार का निधन हो गया है। वे 92 वर्ष के थे। 

Tarun Majumdar bengali director News in Bengali, Latest Tarun Majumdar  bengali director Bangla Khobor, photos, videos | Zee News Bangla

पद्म श्री पुरस्कार विजेता निर्देशक तरुण मजूमदार ने सोमवार सुबह 11:17 बजे अंतिम सांस ली। तरुण मजूमदार लंबे समय से बीमार थे और 14 जून को उन्हें कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में कई अंगों की खराबी के कारण भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती थे। 

रविवार को अचानक ही उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उन्हें 'बालिका बधु ' (1976), 'कुहेली' (1971), 'श्रीमान पृथ्वीराज' (1972) और 'दादर कीर्ति' (1980) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था।