मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में हुए एक बड़े सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा बैतूल-अमरावती मार्ग पर उस समय हुआ जब एक तेज़ रफ़्तार बस और टवेरा गाड़ी को भिड़ंत हो गई। टवेरा में सवार 6 पुरुष, 3 महिलाएं और 2 बच्चों की हुई मौके पर मौत ही हो गई। 

हादसा बैतूल के झल्लार थाने के पास हुआ है। कार सवार सभी लोग मजदूर थे, ये सभी अपने गांव से दीवाली और छठ मनाकर वापस महाराष्ट्र जा रहे थे। कार चला रहे चालक को झपकी आ गयी और वह कार से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सामने से आर रही बस से टकरा गई। 

सूचना पाकर बैतूल कलेक्टर व एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन से 11 शवों को बाहर निकाला। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार लोगों के शव को गैस कटर के माध्यम से बाहर निकाला गया।

हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है-

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में काम करने वाले ये मजदूर दीपावली और छठ के मौके पर अपने घर गए हुए थे। त्‍योहार मनाने के बाद मजदूर परिवार के साथ टवेरा कार से अपने काम पर वापस महाराष्ट्र जा रहे थे। पुलिस की हिरासत में बस चालक ने बताया कि टवेरा कार चालक गलत साइड से तेज गति से आ रहा था और बस से टकरा गया।