फैशन में जैसे ही फैब्रिक, डिजाइंस और पैटर्न बदलते हैं, वैसे ही बदलते हैं ड्रेसेस के नाम। कुछ दिनों पहले शिफ्ट और शीथ ड्रेसेस ट्रेड में थीं, वहीं अब टी-लेंथ ड्रेसेस ट्रेंड कर रही हैं। एंकल से ऊपर होने के कारण इनके बॉटम के गंदा होने के चांस भी कम होते हैं। शायद इन्हीं सब वजहों से न सिर्फ बॉलीवुड अभिनेत्रियां बल्कि पार्टीज, ऑफिस और कॉलेज सभी जगह यंग गर्ल्स ऐसी ड्रेसेस पहनना पसंद कर रही हैं।

रेट्रो लुक की याद

पहले के समय में जो मिडी पहनी जाती थी, वह अब नए रूप में टी-लेंथ ड्रेस के नाम से सामने आई है। यह ड्रेसेस रेट्रो लुक की याद दिलाती हैं। पुराने समय की एक्ट्रेसेस ने इस पहनावे को बढ़ावा दिया था और एक नई पहचान भी अलग-अलग फैब्रिक से बनी इन ड्रेसेस में आप कई तरह के शेड्स चुन सकती हैं।

क्या है टी-लेंथ

ऐसी ड्रेसेस जो घुटने के नीचे और एंकल से थोड़ा ऊपर हों, उन्हें टी-लेंथ नाम दिया गया है। आजकल इस तरह की ड्रेसेस ट्रेंड कर रही हैं। इनकी खासियत है कि ये ड्रेसेस न ज्यादा ओपन होती हैं और न ही पूरी तरह से आपको ढंकती हैं, जिसकी वजह से आपको कंफर्टेबल और क्लासी लुक मिलता है। इसके अलावा एंकल से ऊपर होने के कारण इनके बॉटम के गंदा होने के चांस भी कम होते हैं।

खास है यह ड्रेस

मिडी हो या क्यूलॉट्स, ए-लाइन हो या घेर वाले स्कर्टस सभी में टी-लेंथ एक खास जगह बना चुकी है। इससे न सिर्फ फुटवेयर्स की खूबसूरती पूरी तरह से दिखाई पड़ जाती हैं वहीं यह पहनने में भी बहुत आरामदायक होते हैं। साइड कट्स वाले पैटर्न में भी यह बहुत अट्रैक्टिव लगते हैं। टी-लेंथ ड्रेसेस पर हर तरह के टॉप अच्छे लगते हैं।

डार्क स्ट्राइप्ड टू-पीस टी-लेंथ ड्रेस के साथ म्यूस या वेजेस फुटवियर ट्राई करें। इस तरह के आउटफिट्स पर लेदर शूज भी ट्राई किए जा सकते हैं। ये शूज अभी चलन में हैं।

फ्लोरल कॉटन टी-लेंथ ड्रेस सादगी के साथ बेहद एलीगेंट लुक देती है। प्रिंटेड टी-लेंथ ड्रेसेस को आप डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं। ये रखरखाव में आसान होने के साथ पहनने में भी काफी आरामदायक होती हैं। 

टी-लेंथ ड्रेसेस में ऑफ शोल्डर या पफ स्लीव्स भी ट्राई की जा सकती हैं।

सिल्क फैब्रिक से बनी ड्रेसेस में आप कई तरह के शेड्स चुन सकती हैं। फर वाली टी-लेंथ ड्रेस को सिर्फ पार्टीज में पहनें।