हिंदी सिनेमा का लोकप्रिय चेहरा और बिग बॉस 15 से चर्चित तेजस्वी प्रकाश मराठी सिनेमा में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके साथ इस मराठी फ़िल्म में अभिनय नज़र आएंगे। अभिनय और तेजस्वी की इस जोड़ी ने नई फिल्म 'मन कस्तूरी रे' का पोस्टर गुडीपड़वा के शुभ अवसर पर सोशल मीडिया पर जारी किया।

पोस्टर में तेजस्वी और अभिनय की रोमांटिक झलक दिखाई दे रही है और उनका लुक सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी तरफ़ खींच रहा है। निर्देशक संकेत माने ने कहा कि, यह फिल्म युवाओं को काफ़ी पसंद आएगी। संकेत माने की बतौर निर्देशक यह पहली फिल्म है।

तेजस्वी की "आशी ही आशिकी" और 'रामपत' के बाद नई रोमांटिक फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें है। तेजस्वी पिछले कई सालों से संस्कार-धरोहर अपने की, स्वरंगिनी जोड़े रिश्तों के सुर, पहाड़े पिया की, सिलसिला बदलते रिश्तों का और फिर बिग बॉस 15 से दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल कर रही हैं। अब तेजस्वी इस नई फ़िल्म के साथ मराठी सिनेमा में नजर आएंगी।

इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इस फिल्म का म्यूजिक भी होगा रहेगा, क्योंकि इस फिल्म के साथ टाइम्स म्यूजिक को जोड़ा गया है। फिल्म का निर्माण अत्तिली और मृत्युंजय किचंबारे ने किया है। एक अनोखी प्रेम कहानी बताने वाली इस फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से मुंबई में हुई है।