तेजस्वी प्रकाश ने ब्लैक कलर के थाई-हाई स्लिट गाउन और हाई हील्स में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने कुछ फोटोज शेयर किए हैं। तेजस्वी की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। तेजस्वी प्रकाश वर्तमान में अपने बैक टू बैक हिट शो की सफलता को भुनाने में लगी हैं। साथ ही तेजस्वी अपने और करन कुंद्रा  के रिलेशनशिप के लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

बिग बॉस 15 की विजेता और छोटे पर्दे के वर्तमान 'नागिन' तेजस्वी प्रकाश की हालिया तस्वीरों ने इंटरनेट पर कहर बरपा दिया है। एक्ट्रेस ने ब्लैक एंड गोल्डन वन-शोल्डर ड्रेस में थाई-हाई स्लिट के साथ पहनी हुई ड्रेस में ओह बॉय के साथ अपने लेटेस्ट फोटो शूट की फोटोज की एक श्रृंखला साझा की है। दिवा इन तस्वीरों में काफी हॉट सिजलिंग नज़र आ रही हैं।

तेजस्वी ने इस गाउन में कई पोज़ दिए, वहीं उन्होंने अपने बालों को बांधकर रखा है, एक्ट्रेस के शानदार मेकअप ने उनके लुक को और भी रिच अपीरियंस दिया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए तेजस्वी ने पोस्ट को कुछ इस तरह का कैप्शन दिया है- सीढ़ियां ऊपर की ओर अपनी गति से ले जा रही हैं।

जैसे ही तेजस्वी ने इन डेशिंग तस्वीरों को साझा किया, उनकी  सुंदरता और फैशन की सेंस के कारण ये कुछ ही समय में वायरल हो गई और उसके फैंस एंड फोलोवर्स ने तेजस्वी की सुंदरता की तारीफ़ करने के लिए कमेंट्स की भी बौछार कर दी है।

Image

एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, "कुंद्रा एक भाग्यशाली व्यक्ति है.. उसके पास दुनिया में सबसे खूबसूरत प्रेमिका है"। एक अन्य फैन ने कमेंट किया , "आप तेजस्वी हर दिन पूरे दिन अच्छे कैसे दिखते हैं"।

तेजस्वी करन से बिग बॉस 15 के घर में  मिली थीं और तभी से दोनों साथ हैं। कपल के फैंस उन्हें प्यार से 'तेजरण' कहकर बुलाते हैं। काम के मामले में एक्ट्रेस वर्तमान में एकता कपूर की नागिन 6 में प्रथा की मुख्य भूमिका में दिखाई दे रही हैं। कहा जा रहा है, कि  तेजस्वी मराठी अभिनेता अभिनय बेर्डे के साथ एक मराठी फिल्म 'मन कस्तूरी रे' में भी दिखाई देंगी।