भोपाल में पारा 41 के पार, 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए बदला स्कूल का समय


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

भोपाल में लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है..!!

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। भोपाल में लगातार दूसरे दिन पारा 41 डिग्री से ऊपर रहा। यह 41.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था। इसके अलावा राज्य के 6 जिले गुना, रतलाम, धार, टीकमगढ़, सागर और दमोह लू से प्रभावित रहे।

भोपाल में लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है।

Image

विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए ये आदेश जारी किया गया है, कि कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं दोपहर 12:00 के बाद नहीं लगेंगी। जिला शिक्षा अधिकारी एन.के. अहिरवार ने ये आदेश जारी किए हैं।

हाल ही में सागर कलेक्टर ने भी स्कूलों के समय में परिवर्तन किए जाने के आदेश दिए थे।

मौसम वैज्ञानिक वीरेंद्र सिंह यादव के अनुसार गुना 43.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, धार, रतलाम जिलों के लिए ऑरेंज हीट अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, चंबल, सागर और जबलपुर संभागों में गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया गया है।