भोपाल : राज्य के पर्यावरण विभाग ने मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में दस नये पद स्वीकृत किये हैं। इनकी भर्ती के लिये बोर्ड के अध्यक्ष को अधिकार दिये गये हैं कि वे या तो लोक सेवा आयोग से या फिर व्यापम से इनका चयन कराये।
ये दस नये पद हैं : यांत्रिकी सेवा के अंतर्गत सहायक यंत्री पर्यावरण एवं सहायक यंत्री कम्प्यूटर। वैाानिक सेवा के अंतर्गत वैज्ञानिक एवं पर्यावरण भू-वैज्ञानिक। प्रशासन एवं लेखा सेवा के अंतर्गत अनुभाग अधिकारी। जनसम्पर्क एवं सांख्यिकी सेवा के अंतर्गत सहायक जनसम्पर्क अधिकारी, लायब्रेरियन, सामाजिक एवं पर्यावरण अधिकारी तथा सर्वेक्षक।
विधि सेवा के अंतर्गत सहायक विधि अधिकारी। सहायक यंत्री पर्यावरण के चयन के लिये यह भी विकल्प रहेगा कि बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व के तीन वर्षों के ग्रेज्युएट एपटीट्यूड टेस्ट इन इंजीयिरिंग के स्कोर के आधार पर एमपी ऑनलाईन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित कर भर्ती कर सकें।
उल्लेखनीय है कि 26 साल पहले वर्ष 1996 में बने भर्ती नियमों में तीन पदों सोशल इन्वायरमेंटल सर्वेयर, लायब्रेरियन एवं एनवायरमेंटल जियोलोजिकल साईन्टिस की भर्ती के लिये प्रावधान था कि बोर्ड के सदस्य सचिव की अध्यक्षता वाली चयन समिति में पीएचई के चीफ इंजीनियर, उप सचिव जीएडी, बोर्ड के प्रशासकीय अधिकारी रहेंगे।