Kerala Story: इन दिनों भारत में अदा शर्मा स्टारर 'द केरला स्टोरी, थिएटर्स में कमाई तो खूब कर रही है. लेकिन इस फिल्म को लेकर लगातार विवाद भी जारी है कई लोगों को फिल्म की पॉलिटिक्स और नैरेटिव नहीं भा रहा, रिव्यूज में फिल्म इसे सिनेमाई तौर पर भी बहुत अच्छा नहीं बताया गया.
इस फिल्म की चर्चा से दूर, मलयालम इंडस्ट्री की एक फिल्म न सिर्फ अद्भुत कमाई कर रही है बल्कि थिएटर में आए हर दर्शक को अपील कर रही है. इस फिल्म का नाम है 2018.
केरल की रियल आपदा पर बनी इस फिल्म को लोग 'असली' केरल स्टोरी बोल रहे हैं, 'हर आदमी हीरो है' की टैगलाइन के साथ 2018 भी रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है और इस फिल्म ने मलयालम सिनेमा के लिए शानदार रिकॉर्ड बना है.
दरअसल केरल की भयानक बाढ़ ने जनता का बहुत नुक्सान किया था. इस बाढ़ को पिछले 100 साल में राज्य की सबसे बड़ी आपदा भी कहा जाता है मलयालम फिल्म 2018 को जूड एथनी जोसेफ ने डायरेक्ट किया है, फिल्म में 'मिनल मुरली' फेम टोविनो थामस कचाको बोधन, आसिफ अली और अपर्णा बालमुरली जैसे कलाकार हैं, जो मलयालम ही नहीं साउथ की सभी इंडस्ट्रीज में दमदार कलाकार माने जाते हैं.
'द केरल फाइल्स' केरल में हजारों लड़कियों को धर्म बदलवाकर आतंकी बनाने की साजिश का पर्दाफाश करने का दावा करती है ये दावा अपने आप में काफी विवादित हो चुका है मगर फिल्म फिर भी जमकर कमाई तो कर ही रही है. इसके उलट 2018 एक ऐसी फिल्म है जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं और उनके इमोशंस खूब उमड़ रहे हैं|