ऋचा चड्ढा ने काफी वजन बढ़ा लिया था और अब ऋचा चड्ढा ने अपनी वेट लॉस पिक्स शेयर कर सभी को चौंका दिया है। ऋचा चड्ढा ने स्किन फिट डीप नेक ड्रेस पहनी हुई है जिसमें वह बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ऋचा चड्ढा ने महज तीन महीने में 15 किलो वजन कम किया है।
ऋचा ने समझाया हेल्दी वेट लॉस का मतलब
ऋचा चड्ढा ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "स्वस्थ वजन घटाने का मतलब है कि आप अपनी मांसपेशियों को ढीला न करें, क्योंकि मेरे मामले में कूल्हे की मांसपेशियां बरकरार हैं।"
वजन कम करने में लोग बहुत बड़ी गलती करते हैं
ध्यान रहे कि जब वजन अचानक से बढ़ जाता है तो उसे कम करने की कोशिश में अक्सर लोग अपनी मांसपेशियां खो बैठते हैं, जिसका नुकसान यह है कि दिखने में काफी खराब हो जाता है। यही वजह है कि वजन कम करने के बाद भी लुक अच्छा नहीं लगता है। जहां तक ऋचा चड्ढा की बात है तो उन्होंने इस को बखूबी संभाला है।
अभिनेत्री के शरीर के वजन के बारे में उद्योग में लोगों की अपेक्षाओं के बारे में बात करते समय ऋचा चड्ढा हमेशा बहुत मुखर होती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋचा चड्ढा जल्द ही भोली पंजाबन के रोल में पर्दे पर वापसी करेंगी। फिल्म 'फुकरे' में उनके किरदार की काफी चर्चा हुई थी। मेकर्स जल्द ही इस फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज करने वाले हैं।