टीवी सीरियल 'दीया और बाती' फेम कनिष्का सोनी हाल ही में 'खुद से ही शादी रचाने' को लेकर चर्चा आई थीं। कनिष्का सोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिंदूर और मंगलसूत्र पहने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि उन्होंने खुद शादी कर ली है। एक्ट्रेस की पोस्ट ने उनके फैन्स को हैरत में डाल दिया था।
लेकिन अब, इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात सामने आई है, वो ये कि अब एक्ट्रेस शादी के दो महीने बाद सेल्फ प्रेग्नेंट हैं?
दरअसल कनिष्का ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मैं सेल्फ प्रेग्नेंट नहीं हूं जैसा कि सेल्फ मैरिड में होता है। ये केवल यूएसए के महान पिज्जा, बर्गर हैं, जिसने मेरा वजन बढ़ाया है। लेकिन मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। मैं यहां इसका लुत्फ उठा रही हूं।
दो महीने पहले हुई थी शादी
आपको बता दें कि 'दीया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस कनिष्का सोनी की दो महीने पहले शादी हुई थी। इस बात का ऐलान करते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। खुद से ही शादी करने वाली कनिष्का सोनी ऐसा करने वाली भारत की दूसरी महिला हैं।
कनिष्का ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, 'मैंने खुद शादी कर ली है। मैंने अपने सभी सपने पूरे कर लिए हैं और मैं अकेली इंसान हूं जिससे मैं प्यार करती हूं। सभी सवालों का जवाब यह है कि मुझे आदमी की जरूरत नहीं है। मैं अपने गिटार के साथ अकेला और अकेले रहकर भी हमेशा खुश रहती हूं...मैं एक मजबूत और शक्तिशाली महिला हूं। शिव और शक्ति सब मेरे भीतर हैं। आपको धन्यवाद।'
कनिष्का ने 'दीया और बाती हम', 'पवित्र रिश्ता', 'देवी आदि शक्ति' जैसे कई शो किए हैं, जिससे वे घर-घर में पहचान बना चुकी हैं। वहीं अब उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को छोड़ दिया है और अब अपने हॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रही हैं।