भोपाल: राज्य सरकार पुराने वल्लभ भवन (दोनों एनेक्सियों को छोडक़र), सतपुड़ा भवन एवं विन्ध्यांचल भवन में स्थित सरकारी रिकार्ड रखे जाने वाले अभिलेखागारों की आग से सुरक्षा के उपाय करने जा रही है। यहां पहले शर्ट सर्किट होने से आग लगने की बहुत सी घटनायें हो चुकी हैं।

उक्त अभिलेखागारों में 204 नये अग्निशमन यंत्र लगाये जायेंगे तथा पहले से स्थापित अग्निशमन यंत्रों का रखरखाव एवं रिफिलिंग की जायेगी। इसके लिये सामान्य प्रशासन विभाग ने अग्निशमन यंत्र निर्माता कंपनियों से ऑफर बुलवा लिये हैं।

आगामी 29 सितम्बर के बाद सप्लाय आदेश दे दिये जायेंगे। कंपनियों को एक साल की गारंटी देनी होगी। यंत्र अच्छी गुणवत्ता के देने जरुरी होंगे।