उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में आयोजित रामलीला में हनुमानजी की भूमिका निभा रहे एक शख्स की प्रदर्शन के दौरान अचानक मौत हो गई. जब वे रामलीला में हनुमानजी की भूमिका निभा रहे थे, तभी अचानक मंच से गिर पड़े और उनकी मौत हो गई. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वह मंच पर अचानक बीमार पड़ गए-

घटना फतेहपुर जिले के धाटा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है. फतेहपुर रामलीला में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें बैकग्राउंड में हनुमान लीला से जुड़ा एक गाना बज रहा है और अभिनय करने वाला शख्स अचानक मंच से नीचें गिर गया. इस शख्स की उम्र 55 साल बताई जा रही है. अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह मंच से गिर गया. जिसके बाद उसकी मौत हो जाती है.

विकलांग पत्नी की मुश्किलें बढ़ी

हादसे की खबर मिलते ही पत्नी अनसूया और परिजन मौके पर पहुंच गए. परिवार इस समय काफी परेशानी में है. कहा जा रहा है कि पत्नी अनसूया देवी विकलांग हैं. मृतक की एक 2 साल की बेटी भी है. अब परिवार को भरण पोषण की चिंता सता रही है. राम स्वरूप ही परिवार का इकलौता सहारा थे. वह आसपास के इलाके में सामान बेचकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण किया करते थे.

हनुमानजी की भूमिका निभाई-

स्थानीय लोगों के अनुसार, वह हर साल देवी पूजा के दौरान रामलीला में हनुमानजी की भूमिका निभाते थे. लोगों ने स्थानीय प्रशासन से कलाकार के परिवार वालों के लिए आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है.