गुजरात के मोरबी में मृतकों की संख्या 140 तक पहुँच गई है। नौसेना, एनडीआरएफ, वायुसेना और सेना के जवान बचाव अभियान में जुटे हैं। हादसे के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार को अहमदाबाद में होने वाले वाला रोड शो रद्द कर दिया गया है। दूसरी ओर मोरबी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। 

मोरबी के म्युनिसिपल चीफ ऑफिसर संदीपसिंह झाला ने  कहा है कि पुल को मरम्मत के बाद हमारी अनुमति के बिना खोला गया था। उनके इस बयान पर सवाल उठा रहे हैं। कहा जा रहा है कि 4 दिन में 12 हजार लोगो ने सस्पेंशन ब्रिज की विजिट कर चुके थे तो क्या चार दिनों से म्युनिसिपल के चीफ ऑफिसर के आँखों में पट्टी बंधी थी?

पुल को रिनोवेशन के लिए 6 माह पहले बंद किया गया था और करीब 2 करोड़ की लागत से इसे रिनोवेट कर 4 दिन पहले ही खोला गया था। सोशल मीडिया में इस लापरवाही के लिए म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और उसकी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। 

हादसे के बाद कई लोग अभी भी लापता हैं। उन्हें खोजने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी है। हादसे पर खुद गृह मंत्री अमित शाह बारीकी से नजर रखे हुए हैं। वे रात भर प्रधानमंत्री कार्यालय के संपर्क में रहे। गुजरात के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने भी पूरे हालात का जायजा लिया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को घटना की पूरी जानकारी दी गई।