इंटरनेट पर एक बाइक की दुर्घटना का वीडियो वायरल है। जिसमें एक व्यक्ति को उसकी बाइक के साथ एक बड़े सिंकहोल से बाहर निकलते देखा जा सकता है। घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर मेट्रो स्टेशन के पास हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स यूपी सरकार के विकास मॉडल की जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह यूपी सरकार का वास्तविक विकास मॉडल है। ये था विकास का योगी मॉडल सोशल मीडिया पर इसी तरह के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है। 

वहीं कुछ यूजर्स का कहना है, कि अगर दिल्ली में ऐसा होता तो भाजपा के लोग सड़कों पर उतर आते। अब वे यूपी में तो में योगी सरकार का विरोध नहीं करेंगे। इसी तरह की घटना बुधवार को वाराणसी से भी सामने आई थी। जिसमें एक ऑटो सड़क पर पलट गया था।