कर्नाटक के वीरभद्रेश्वर मंदिर में रथोत्सव के दौरान रथ यात्रा निकाली जा रही थी इसी दौरान मंदिर का रथ अचानक से गिर पड़ा। हालांकि घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। हादसा रथ का एक पहिया टूटने की वजह से हुआ। रथोत्सव के दौरान मंदिर के रथ के गिरने से वहां पर जमा लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
रथ का पहिया टूटने के तुरंत बाद पूरे इलाके को खाली करवाया गया।
वीरभद्रेश्वर मंदिर चामराजनगर जिले के चन्नप्पनपुरा गांव में स्थित है। कार्तिक मास में मनाए जाने वाले उत्सव के दौरान भक्तों ने रथ यात्रा निकाली थी। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर एक हजार साल से भी पुराना है। पौराणिक वृत्तांतों के अनुसार, मंदिर का निर्माण भगवान शिव के सम्मान में किया गया था, जब उन्होंने राक्षस, दक्षब्रह्म का वध किया था।