मध्यप्रदेश में मेडिकल की पढाई हिंदी में कराने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहल की है। एमपी में एक समारोह के दौरान हिंदी में चिकित्सा शिक्षा के लिए पहले सेमेस्टर की किताबें भी लॉन्च कर दी गई हैं। सीएम शिवराज ने दवाएं भी हिंदी में लिखे जाने की वकालत करते हुए कहा था कि डॉक्टरों को दवा लिखने से पहले Rx की जगह 'श्री हरि' लिखना चाहिए इसमें क्या दिक्कत है। उसके बाद हिंदी में दवाओं के नाम लिखने चाहिए। जैसे क्रोसिन दवा का नाम हिंदी में लिखो।

इस बीच एमपी के सतना से एक ऐसी ही खबर आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सतना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोटर में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ सर्वेश सिंह के नाम का लिखा हुआ पर्चा वायरल हो रहा है। वायरल हो रही तस्वीर में 16 अक्टूबर को रश्मि सिंह नाम की महिला रोगी को यह पर्चा लिखा गया है। 

रोगी 26 साल की रश्मि सिंह पति संतराज सिंह ग्राम लौलाछ को पेट के नीचे दर्द हो रहा था और मोशन भी पास नहीं हो रहा था। इस पर वह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटर पहुंची। यहां पर डॉ ने दवाइयों का पर्चा हिंदी में लिखा है और पर्चे में Rx की जगह 'श्री हरि' लिख नीचे हिंदी में ही दवाइयों के नाम भी लिखे हैं। महिला रोगी को डॉक्टर ने पर्चे में श्री हरि लिखने के बाद पांच टेबलेट लिखी। जिसमें आईएफए, कैल्शियम डी थ्री, मल्टीविटामिन, ड्रोटिन एम एक अन्य दवा भी शामिल है। 

Image

डॉ सर्वेश का इस बारे में कहना है, कि रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का लाइव कार्यक्रम देख रहा था। मुख्यमंत्री के भाषण को भी सुना। सीएम ने कहा था, कि कोशिश करें कि सरकारी अस्पतालों में दवाइयों के पर्चे हिन्दी में लिखे जाएं। बस इसलिए विचार आया कि क्यों न आज से ही इसकी शुरुआत की जाए। डॉ सर्वेश ने कहा कि पेट दर्द से पीड़ित रश्मि सिंह पहली मरीज रही जो रविवार को PHC में उपचार के लिए आई थी। उसी की OPD पर्चे पर हिन्दी में दवाइयां लिखी गईं। 

आ रही है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सतना के एक सरकारी डॉक्टर ने हिंदी में पर्चा लिखा और पर्चे में Rx की जगह 'श्री हरि' लिख हिंदी में दवाओं का नाम लिखा । Rx की जगह 'श्री हरि' लिखा

सतना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोटर में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ सर्वेश सिंह के नाम का लिखा हुआ पर्चा वायरल हो रहा है। वायरल हो रही तस्वीर में 16 अक्टूबर को रश्मि सिंह नाम की महिला रोगी को यह पर्चा लिखा गया है। रोगी 26 साल की रश्मि सिंह पति संतराज सिंह ग्राम लौलाछ के पेट के नीचे दर्द हो रहा था और मोशन भी पास नहीं हो रहा था। इस पर वह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटर पहुंची जहां पर डॉ सर्वेश सिंह ने Rx की जगह 'श्री हरि' लिखा और उसके बाद दवाएं लिखी। महिला रोगी के लिए लिखी गईं दवाईयों का ये पर्चा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।