सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। वीडियो में एक कार चालक को ठीक मोरबी के जैसे ही केबल ब्रिज पर कार चलाते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है, कि ये वीडियो कर्नाटक का है। जैसा कि हम सभी जानते हैं अभी हाल ही में गुजरात के मोरबी में क्षमता से ज़्यादा भीड़ इकट्ठी हो जाने के चलते वहां की मच्छू नही पर बनाया गया केबल ब्रिज गिर गया था। इस हादसे में लगभग 141 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था।
लेकिन इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है, कि लोगों ने मोरबी हादसे से कोई सबक नहीं लिया है। कार चालक को तो जैसे अपनी जान की कोई परवाह ही नहीं है। इतना ही नहीं अपने साथ-साथ पुल पार करने वाले दूसरे लोगों की जान भी खतरे में डाल दी है।
लापरवाही के काऱण आए दिन होने वाले इन हादसों के लिए सरकार और प्रशासन तो दोषी है ही लेकिन जनता को भी किसी नियम कानून की नहीं पड़ी है। क्या आपने कभी ख़ुद से भी ये सवाल किया है कि हम इतने लापरवाह कैसे हो सकते है?