बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा रिलीज से पहले दर्शकों को जितना अपनी ओर आकर्षित कर रही थी, फिल्म के रिलीज के बाद उसका असर कम होता जा रहा है। चार साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे रणबीर कपूर की इस फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, अभिनेता की फिल्म ने इन उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया है।
शादी के बाद रिलीज हुई अभिनेता की यह पहली फिल्म है, लेकिन रिलीज के तीन दिन बाद भी इसके प्रदर्शन में कोई खास कमाल देखने को नहीं मिला है। पहले दिन से ही खराब प्रदर्शन कर रही फिल्म को रविवार की छुट्टी का कोई फायदा मिलता नहीं दिख रहा है। दिन खत्म होने पर तीसरे दिन हुई फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की कमाई में रविवार को गिरावट देखने को मिली है।
.png)
पहले दिन फिल्म ने जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, तो वहीं दूसरे दिन अपने प्रदर्शन में थोड़ा सुधार लाते हुए फिल्म ने दूसरे दिन 50 लाख की बढ़ोतरी करते हुए 10.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।