ग्लोबल आइकॉन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नई तस्वीर शेयर की है। उनकी ये तस्वीर साल 2000 की है, जब वे सिर्फ़ 18 साल की थी।

तस्वीर में प्रियंका मालदीव के बीच पर बिकनी में नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने अपनी पुरानी यादें ताज़ा की है। प्रियंका के अकाउंट से तस्वीर पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं है।
प्रियंका ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "Circa November 2000, Presenting my 18 yr old “smolder” 😆 📸: Patrick Durand"। प्रियंका ने अपनी इस तस्वीर से सभी के होश उड़ा दिए है।
काफ़ी कम उम्र में प्रियंका का ये अंदाज आज चर्चा का विषय बन गया है। किसी ने उनकी अदाओं की, तो किसी ने खूबसूरती की तारीफ़ की है। साथ ही एक्ट्रेस के फ़िल्मी कैरियर का अंदाजा आप इसी तस्वीर से लगा सकते है।