विवादों के बाद भी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ती चली जा रहे है। फिल्म ने न सिर्फ शानदार ओपनिंग की थी बल्कि लगातार धमाकेदार परफॉर्म कर कमाई के आंकड़े को बढ़ाती जा रही है है। फिल्म अब रिलीज़ के दूसरे हफ्ते के शुरुआती दिनों में ही100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक ‘द केरला स्टोरी’ ने शनिवार को भी काफी शानदार कारोबार कर 19.50 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर लिया। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 112.87 करोड़ रुपये हो गई है। यानी फिल्म ने दूसरे वीकेंड तक 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है।
अब ऐसा माना जा रहा है, कि #TheKeralaStory अपने वीकेंड 2 में काफी अच्छा कलेक्शन करेगी और ₹ 200 करोड़ की जादुई आंकड़े को भी पार कर जाएगी। फिल्म एक्सपर्ट तो यहाँ तक कह रहे हैं कि फिल्म कुल ₹ 250 करोड़ तक भी पहुँच सकती है।
बता दें कि 'द केरल स्टोरी' में केरल के हिंदू परिवार की शालिनी उन्नीकृष्णन के फातिमा बनने का दर्दनाक सफर दिखाया गया है। फिल्म केरल में धर्मांतरण के मुद्दे को उठाया गया है जिस पर विवाद चल रहा है। फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है और फिल्म में अदा शर्मा के अलावा योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बलानी ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं हैं।