पवित्र हिंदू ग्रंथ रामायण पर आधारित प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का इंतजार फैन्स को बेसब्री से है। फिल्म में प्रभास के साथ कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह भी दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म का टीजर प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में लॉन्च किया जाएगा और इसके लिए 'आदिपुरुष' की टीम खुद अयोध्या में मौजूद रहेगी।

डायरेक्टर ओम राउत ने जब अनाउंस किया कि उनकी अगली फिल्म 'आदिपुरुष' रामायण पर आधारित होगी बस, तभी से लोगों में इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज़ है। फैंस को और भी ज़्यादा रोमांचित करने वाली एनाउंसमेंट, जिसने फैंस को इस फिल्म का इंतज़ार करने पर मजबूर कर दिया वो ये कि फिल्म में भगवान राम पर आधारित किरदार है को 'बाहुबली' प्रभास निभाने वाले हैं।

ऐसा माना जा रहा है, कि 3 डी इफेक्ट के साथ बन रही ये फिल्म, रामायण की कहानी को स्क्रीन पर सबसे ग्रैंड तरीके से पेश करने जा रही है। मार्च में मेकर्स ने इस बात की एनाउंसमेंट की थी, कि 'आदिपुरुष' 12 जनवरी 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ की जाएगी।

इसके बाद से ही फैंस लगातार फ़िल्म से जुड़े हर एक अपडेट्स पर नज़र बनाए हुए हैं। रिपोर्टस की मानें तो 'आदिपुरुष' का टीजर 2 अक्टूबर को अयोध्या में लॉन्च किया जाएगा। फिल्म की टीम के साथ प्रभास भी भगवान राम की नगरी अयोध्या में मौजूद रहेंगे।

सूत्रों का कहना है, कि प्रभास के अलावा और कौन फ़िल्म के फर्स्ट लुक के रिलीज़ के मौके पर मौजूद रहेंगे, 'ये अभी तय नहीं हुआ है लेकिन मेकर्स को इस लॉन्च को लेकर इस बात का पूरा भरोसा है, कि ये लॉन्च यादगार होने वाला है।

'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत ने बताया था कि उनकी फिल्म रामायण पर आधारित जरूर होगी, लेकिन वो अपने अलग ही तरीके से, मॉडर्न सिने टेक्नीक के साथ इस कहानी को कहना चाहते हैं। 'आदिपुरुष' की कहानी 7000 वर्ष पूर्व से शुरू होगी। लेकिन इसमें किरदारों के नाम, भारतीय माइथोलॉजी में खास जगह रखने वाली रामायण से थोड़े से अलग होंगे।

वहीं प्रभास का किरदार भगवान राम पर बेस्ड जरूर होगा, लेकिन उनका नाम फिल्म में राघव होगा। खुद प्रभु श्रीराम को भी इस नाम से जाना जाता है। इसी तरह कृति सेनन के किरदार का नाम जानकी और सैफ अली खान के किरदार का नाम लंकेश होगा। 

स्क्रीन पर जादू करेगी 'आदिपुरुष'  

बताया जा रहा है कि 'आदिपुरुष' 500 करोड़ के बजट में बनी है और इसके लिए हाई लेवल के VFX इस्तेमाल किए गए हैं. ओम राउत इस कहानी को स्क्रीन पर उतारने में तकनीक का बहुत इस्तेमाल करने वाले हैं  और वो इस काम में कितने पारंगत हैं इसकी झलक दर्शक 'तानाजी' में देख चुके हैं, जिसमें VFX पर बहुत काम हुआ था. 2 अक्टूबर को अब करीब हफ्ते भर का ही समय बचा है ऐसे में फैन्स यकीनन 'आदिपुरुष' के टीजर का बेचैनी से इंतजार करेंगे.