भोपाल: राज्य शासन ने विदिशा वन मंडल के अंतर्गत हुई बहुचर्चित लटेरी गोलीकांड की जांच के लिए गठित एक सदस्य जांच आयोग का कार्यकाल 5 महीने के लिए और बढ़ा दिया है. पहले आयोग को 3 महीने में रिपोर्ट देनी थी. अब आज शासन की ओर से मई 2023 में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है. संबंध में अधिसूचना भी जारी हो गई है.
उल्लेखनीय है कि 9 अगस्त को लटेरी परी क्षेत्र के खटिया पूरा में सागौन की तस्करी करते हुए वन कर्मियों ने चोरों घेराबंदी की. संगठित चोर गिरोह की ओर से गोफन और पत्थरों से वन कर्मियों पर हमले किए गए. वन कर्मियों की ओर से आत्मरक्षा में चलाई गई फायरिंग से एक लकड़ी चोर मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए.
राज्य शासन की ओर से मृत लकड़ी चोर के परिवार को 25 लाख का मुआवजा दिया गया. वन कर्मियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा हत्या जैसे गंभीर अपराध में प्रकरण दर्ज किया गया. इस घटना निष्पक्ष जांच के लिए राज्य शासन ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश वीपीएस चौहान की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय जांच आयोग गठित की.
राज्य शासन ने जांच आयोग से 3 महीने में रिपोर्ट देने का आग्रह किया. मुख्य वन संरक्षक भोपाल राजेश खरे ने बातचीत के दौरान बताया कि अभी तक आयोग की ओर से कोई पत्राचार नहीं हुआ है. उनके मुताबिक जांच आयोग की सुनवाई अभी शुरू नहीं हुई है.