देश में अचानक हो रही मौतों का सिलसिला थमता नज़र नहीं आ रहा है। अब भोपाल के एमपी नगर इलाके में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहाँ सांस लेने में तकलीफ और घबराहट होने के बाद अस्पताल पहुंचे एक ट्रैफिक एएसआई रोशन सिंह की मौत हो गई। 

रोशन सिंह अपनी सास से मिलने के लिए स्वदेश प्रेस के पास एमपी नगर स्थित बस्ती पहुंचे थे। परिजनों के मुताबिक़ रोशन सिंह को अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई और घबराहट होने लगी। वह बाथरूम पहुंचे तो वहीं बेहोश हो गए।

परिजनों ने एम्बुलेंस की मदद उन्हें तुरंत ही इलाज के लिए जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक आने से मौत होने की संभावना जताई गई है, लेकिन सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो पाएगा।