सुष्मिता सेन की आर्या का तीसरा सीज़न नहीं आएगा, क्योंकि निर्माताओं ने इसे छोड़ दिया है। सुष्मिता सेन को बॉलीवुड की सबसे सशक्त एक्ट्रेस में से एक माना  जाता है। फिल्मों में अपने खूबसूरत किरदारों से प्रभावित करने वाली सुष्मिता सेन ने डिजिटल की दुनिया में भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया है। वेब सीरीज आर्या से अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली सुष्मिता जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक ट्रांसजेंडर की भूमिका में नज़र आएंगी। 

मुंबई की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत के जीवन पर आधारित मराठी निर्देशक रवि जाधव की आगामी वेब सीरीज ताली में गौरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

सुष्मिता ने जहां आधिकारिक तौर पर अपनी नई वेब सीरीज ताली की घोषणा की है, वहीं उनके फैंस आर्या के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर अब तक वेब सीरीज आर्या के दो सीजन को स्ट्रीम किया जा चुका है और अब फैंस इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है, कि फैंस का ये इंतज़ार अब ख़्तम नहीं हो पाएगा।

आर्या के तीसरे सीजन के बारे में एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया है कि इसका तीसरा सीजन नहीं आएगा। दूसरे सीज़न को खराब रिव्यूज़ मिलने के बाद, निर्माताओं ने आर्या के तीसरे सीज़न को न बनाने का फैसला किया है।