शर्मिला टैगोर बीते दौर की ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी गिनती बोल्ड अदाकाराओं में होती हैं। हिंदी सिनेमा की वे पहली एक्ट्रेस कही जाती हैं जिसने कैमरे पर बिकिनी पहनने की हिम्मत दिखाई। शर्मिला ने सत्यजीत रे की फिल्म 'अपुर संसार' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में भी दी और लगभग हर सुपरस्टार के साथ काम किया।

फिल्मों में योगदान देने के अलावा वह सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। एक्ट्रेस की फिल्मोग्राफी जितनी शानदार है उतनी ही चर्चित उनकी पर्सनल लाइफ भी रही है। फिल्मों के अलावा शर्मिला टैगोर अपने अफेयर और शादी को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं। शर्मिला टैगोर का रिलेशनशिप भारतीय क्रिकेटर नवाब मंसूर अली खान पटौदी के साथ था। दोनों ने एक-दूसरे को कई सालों तक डेट किया और फिर शाही अंदाज में शादी भी कर ली, लेकिन जितनी सुनने में इनकी लव स्टोरी सिंपल लगती है उतनी है नहीं।

शर्मिला से मिलने से पहले नवाब मंसूर पहले से एक रिश्ते में थे। मीडिया , रिपोर्ट्स की माने तो पटौदी अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल को डेट कर रहे थे, कहा जाता है कि शर्मिला के कारण मंसूर और सिमी ग्रेवाल का ब्रेक अप हो गया था।