मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन -1' यानि कि PS-1 कल यानी 30 सितंबर को बड़े पर्दे पर उतरने वाली है। रिलीज से पहले ही इंडिया में तो फिल्म को काफी अच्छा रिसपांस देखने को मिल रहा है। लेकिन, विदेशों में माहौल इसके विपरीत है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या राय की फिल्म को कनाडा और लंदन में काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हालत ये है, कि तमिल फिल्मों को नापसंद करने वाले कुछ समूहों ने थिएटर के मालिकों को फिल्म न रिलीज करने तक की नसीहत तक दे डाली है।

कनाडा में मणिरत्नम की फिल्म PS-1  के डिस्ट्रीब्यूटर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। डिस्ट्रीब्यूटर ने अपनी पोस्ट में केडब्ल्यू टॉकीज को आए मेल का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है। मेल को पढ़कर ये साफ पता चल रहा है कि केडब्ल्यू टॉकीज को फिल्म न रिलीज करने की सलाह दी जा रही है

डिस्ट्रीब्यूटर के साथ-साथ केडब्ल्यू टॉकीज ने भी ट्विटर पर धमकी भरे मेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। मेल में लिखा गया था- यह, सभी थिएटर मालिकों और कर्मचारियों के लिए ये एक वॉर्निंग है। यदि आपने केडब्ल्यू टॉकीज की फिल्म चुप या पीएस-1 को रिलीज किया, तो हम सभी स्क्रीन्स के टुकड़े-टुकड़े कर डालेंगे। इतना ही नहीं, हम इतनी तबाही मचाएंगे कि आपके वर्कर्स को हॉस्पिटल जाना पडेगा।

मेल में आगे लिखा था- ऐसा हम सिर्फ भारतीय फिल्मों के साथ नहीं बल्कि अंग्रेजी फिल्मों के साथ भी ऐसा ही करेंगे और हम ऐसा तब तक करते रहेंगे जब तक आप केडब्ल्यू टॉकीज की फिल्में दिखाना बंद नहीं कर देते हैं। हमारे लोकल सिनेमाघरों से  आपको कुछ सबक लेना चाहिए। उन्होंने ये फिल्में दिखाना बंद कर दिया है। ये आप सभी के लिए आखिरी वार्निंग है।