भारत जोड़ो यात्रा के लिए मध्यप्रदेश आने के पहले ही इंदौर में राहुल गांधी के नाम एक धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के आगमन से पहले इंदौर में राहुल गांधी के नाम से धमकी भरा पत्र मिलने के बाद हंगामा मच गया है। पत्र में राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी भरा पत्र शुक्रवार सुबह मिठाई की दुकान के बाहर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा छोड़ा गया पाया गया है।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल, चिट्ठी में राहुल गांधी को 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान इंदौर पहुंचने पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 507 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।